Home Haryana सरसों की सरकारी खरीद देर से शुरू होने पर किसान नाराज़… मंडी...

सरसों की सरकारी खरीद देर से शुरू होने पर किसान नाराज़… मंडी की व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

143
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा की मंडियों में 26 तारीख से सरसों की खरीद शुरू हो गई है और किसानों का इंतजार भी खत्म हो गया है. अंबाला में दो सेंटर बनाए गए है, जिसमे एक मुलाना और एक अंबाला के शहजादपुर में बनाया गया है.अबकी बार अगर सरसों की MSP की बात करें तो सरकार द्वारा सरसों का MSP रेट 5650 रुपए किया गया है और इससे किसान खुश तो है लेकिन किसान इस बात से नाराज जरूर है कि एक तो सरसों की सरकारी खरीद लेट शुरू हुई और दूसरा अभी तक उनकी फसल नहीं बिकी. कुछ किसानों ने कहा है कि वो मंडी की व्यवस्था   से खुश है तो वहीं कुछ का कहना है कि मंडी की व्यवस्था  काफी खराब है.
 वहीं  मंडी सचिव ने कहा है कि मंडी में किसानों के लिए सभी व्यवस्था  की गई है और किसानों के लिए रहने की भी व्यवस्था  की गई है. मंडी सचिव ने  बताया की कल 200 किवंटल सरसो की खरीद हुई और 11 गेट पास काटे गए थे और आज अब से पहले 25 गेट पास कट चुके है.  हालंकि आज हैफेड की मीटिंग चल रही है और जैसे ही मीटिंग खत्म होगी सरसो की खरीद शुरू हो जाएगी. अभी तक की बात करें तो सरसों की आवक 439 क्विंटल  मंडी में आ चुकी है और अभी सरसो की फसल का आना लागतार जारी है. वहीं हमने मंडी में जब चेक किया तो मंडी में पानी की अच्छी व्यवस्था  है और मंडी में पांच वाटर कूलर लगे हुए है और दो पब्लिक शौचालय है. वहीं किसानों के ठहरने के लिए मंडी में रूम्स भी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here