25 सितम्बर, अंबाला : अंबाला छावनी में आज भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनिल विज का प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी और विज की दोस्ती की चर्चा की और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनने की बात कही। वही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की उनका चेहरा आज लोगो के सामने आ गया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुकान दुकान जाकर अनिल विज के लिए वोट की अपील की। मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अनिल बजे उनके बहुत ही पुराने साथी हैं और उनके बड़े भाई भी है, वे अक्सर अनिल विज के किस्से सुनाते रहते थे किस तरह वे जनता के बीच जाते है, और आज जब उन्होंने विज से मिलने को कहा तो विज ने उन्हें कैंपेनिंग में बुलाया। उन्होंने कहा की 6 बार विधायक होने के बावजूद अनिल विज जनता के बीच जाकर नर्मता से वोट की अपील कर रहे हैं,ये भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है। धर्मेंद्र प्रधान ने दावा करते हुए कहा की इस बार भी हरियाणा में बहुतमत से अधिक सीट लेकर भाजपा की सरकार बनेगी। वही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की आज उनका असली चेहरा जनता के सामने है, उनका नेता विदेशो में जाकर भारत का दूरप्रचार कर रहा है तो दूसरी तरफ वे लोग अपनी ही पार्टी की दलित नेता को लेकर अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे है।इस दौरान अनिल विज की मुख्यमंत्री वाली दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा की अनिल विज बहुत बड़े नेता है।







