Home Haryana हरियाणा में मंडियों में सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू

हरियाणा में मंडियों में सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू

53
0

हरियाणा | हरियाणा की मंडियों में सोमवार (22 सितंबर) से खरीफ फसल के तहत धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने इस बार परंपरागत 1 अक्टूबर की तारीख से पहले ही खरीद प्रक्रिया शुरू करके किसानों को नवरात्र पर खास तोहफा दिया है।

सरकार का कहना है कि किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में तैनात किए गए हैं। हर मंडी में 24 घंटे एक निरीक्षक ड्यूटी पर रहेगा, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

डिजिटल गेट पास सुविधा

इस बार किसानों के लिए गेट पास पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि उनकी फसल किस मंडी में खरीदी जाएगी। गेट पास भी मोबाइल पर उपलब्ध होगा, जिसे स्कैन कर मंडी में आसानी से प्रवेश किया जा सकेगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रमाणित गेहूं बीज पर बढ़ी सब्सिडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रमाणित गेहूं बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 1075 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले वर्ष 1000 रुपये प्रति क्विंटल थी। यह कदम खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

किसानों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय समय से पहले खरीद शुरू करने और डिजिटल गेट पास जैसी सुविधाओं के कारण फसल बेचने में आसानी और आर्थिक राहत देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here