हरियाणा, 8 मार्च – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा.बीते दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई.किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग की। इस दौरान दलाल ने एक बार फिर ईवीएम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह जनसमर्थन की सरकार नहीं है बल्कि ईवीएम से बनी सरकार है इसलिए सरकार जनता से बदला लेने का काम कर रही है।
पूर्व मंत्री दलाल ने कहा कि सरकार में बैठे भाजपा के विधायक और मंत्रियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है, वो तो अपना कारोबार करने में लगे हुए है। और तरह तरह के अवैध धंधे कर जनता को लूट रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, उससे पूरे पलवल जिले में किसानों का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने अभितक किसानों से उनकी बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने तक की भी जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं उन्होंने पलवल अलीगढ़ रोड पर बनाए गए केजीपी इंटरचेंज को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. दलाल ने कहा कि जब इस इंटरचेंज की मंजूरी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी उस समय वादा हुआ था कि इस इंटरचेंज पर स्थानीय निवासियों से टोल नहीं वसूला जाएगा लेकिन जनता से भारी भरकम टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के अरबों खरबों रुपए को तो माफ कर देती है लेकिन किसान कमेरे के दुख तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है.इतना ही नहीं दलाल ने स्थानीय जिला प्रशाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों की तरह नहीं बल्कि भाजपा के पदाधिकारियों के तौर पर काम कर रहे हैं जो बदहाली अब जिले की हो रही है वो आज से पहले कभी नहीं देखी।







