Home Haryana अभद्र व्यवहार पर DSP ने भाजपा नेता से मांगी माफ़ी

अभद्र व्यवहार पर DSP ने भाजपा नेता से मांगी माफ़ी

184
0

सिरसा  | सिरसा  में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के साइक्लोथॉन यात्रा कार्यक्रम से भाजपा नेता (प्रोफेसर गनेशी लाल  पूर्व राज्यपाल उड़ीसा)के बेटे  मनीष सिंगला को डीएसपी जींद जितेंद्र राणा द्वारा बाहर निकालने के मामले में अब नया मोड़  आ गया है जहां एक तरफ सिरसा में भाजपा नेता डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा के अभद्र पूर्ण व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो वही हरियाणा सरकार से डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं वहीं दोपहर बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा भाजपा नेता मनीष सिंह सिंगल के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्होंने  मनीष सिंगला से अभद्र पूर्ण व्यवहार करने पर माफी भी मांगी ।  सोशल मीडिया के जरिए डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा ने मनीष सिंगला से माफी मांगी है जिसका वीडियो मनीष सिंगला की फेसबुक आईडी  पर जारी की गई है ।  जिसके बाद मामला शांत हो गया है हालांकि मनीष सिंगला को भरे प्रोग्राम से निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद मामले में मामले में तूल पकड़ना शुरू कर दिया था।

मामला रविवार का है जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में  साइक्लोथॉन यात्रा मैं पहुंचे थे जहां उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल के बेटे मनीष सिंगला भी पहुंचे थे जहां डीएसपी जींद के जिम्मे में भी सुरक्षा व्यवस्था थी। इस दौरान देखा गया कि डीएसपी जींद जितेंद्र राणा मनीष सिंगला को प्रोग्राम से बाहर की तरफ करते हुए नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और इस मामले में भाजपा के जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर  मुख्यमंत्री से इस बारे में कार्यवाही की मांग की ।

इस सारे मामले में तूल पकड़ने के बाद डीएसपी जींद जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला के घर जाकर अपने व्यवहार पर माफी मांगी जितेंद्र राणा ने जारी हुई वीडियो में कहां कि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर थे और वहां साइकिल ट्रैक के पास खड़े मनीष सिंगला को पहचान नहीं पाए और बाकी लोगों के साथ उन्होंने मनीष सिंगला को भी वहां से जाने के लिए कहा क्युकी वे उन्हें पहचान नहीं पाए । जिसके लिए वह माफी मांगते हैं।

वही मनीष सिंगला ने कहा कि वह और उनका परिवार हरियाणा पुलिस का पूरा मान सम्मान व आदर करता है मनीष सिंगला ने कहा कि वे जितेंद्र राणा से पहले कभी नहीं मिले जिस कारण उन्होंने उन्हें पहचाना नहीं वे जितेंद्र राणा के जवाब से संतुष्ट हैं और अब उनके बीच किसी तरह का कोई गिला शिकवा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here