25 सितम्बर,अम्बाला– अम्बाला शहर के प्रतिष्ठित फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल के डायरेक्टर सुनील सादिक ने अस्पताल के स्टाफ की तरफ से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल को अपना समर्थन दिया. अस्पताल पहुँचने पर भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल का डायरेक्टर सुनील सादिक व अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर अस्पताल स्टाफ व वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कहा कि अब चुनाव में चंद दिन ही शेष हैं। फैसला जनता को करना है कि आपके शहर में कौन भाईचारे को और इंसानियत को बढ़ाने वाला है कौन नहीं। असीम गोयल ने कहा कि आज शहर में कोई भी नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करता। उन्होंने डॉक्टरों व् अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को अपने 5 साल के लिए उसी व्यक्ति को चुनें जो आपके लिए आपके शहर के भाईचारे और शहर के शांतिपूर्वक माहौल के लिए सही हो।






