Home Sonipat सफाई करने सीवर मेनहोल में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस...

सफाई करने सीवर मेनहोल में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौ.त

115
0
Sonipat,09April – सोनीपत के गांव राठधाना रोड पर स्तिथ एक्सप्रेस सिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब सीवर के मेनहोल की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौ.त हो गई.हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और श.वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया.मृतक मजदूर अभिषेक उत्तर प्रदेश और पिंटू छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला अभिषेक और छत्तीसगढ़ का रहने वाला पिंटू सोनीपत के आसपास के इलाके में सफाई का काम करते थे और आज सोनीपत के राठधाना रोड पर स्तिथ एक्सप्रेस सिटी में सीवर सफाई का काम उन्हें मिल गया. दोनो जब सीवर की सफाई करने पहुंचे तो पहले अभिषेक मेन होल में सफाई के उतर गया और उसके बाद पिंटू ने देखा कि अभिषेक बाहर नहीं आया तो वह भी सीवर में उतर गया और दोनो सीवर में बनी जहरीली गैस की भेंट चढ़ गए.दोनो की मौके पर ही मौत हो गई.आसपास के कर्मचारियों ने दोनों को बाहर निकाला, वही हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई, दोनो के परिजनों को इसकी सूचना दी गई, पुलिस कल दोनों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाएगी।
सोनीपत राठधाना रोड पर स्तिथ एक्सप्रेस सिटी में हुआ हादसा
इस मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि एक्सप्रेस सिटी में सीवर सफाई करने उतरे दोनों मजदूरों की मौत की सूचना मिली थी इस में एक मजदूर अभिषेक उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है तो दूसरा मजदूर पिंटू छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, इस हादसे में जिसकी भी लापारवाही सामने आएगी उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here