Home Crime विष्णु गार्डन कॉलोनी में बाहरी महिलाओं की हरकतों से नाराज़गी, पुलिस जांच...

विष्णु गार्डन कॉलोनी में बाहरी महिलाओं की हरकतों से नाराज़गी, पुलिस जांच में जुटी

200
0

जगाधरी  | जगाधरी की विष्णु गार्डन कॉलोनी में महिलाओं की गतिविधि से परेशान हुए महिलाओं ने आज को हंगामा किया और पुलिस को संदिग्ध महिलाओं की जानकारी दी. जगाधरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कॉलोनी के महिलाओं का कहना है कि कई साल से यहां गलत काम हो रहे हैं पुलिस का कहना है कि इसकी तफ्तीश की जाएगी ।

जगाधरी के विष्णु गार्डन कॉलोनी में कॉलोनीवाशियो का गुस्सा उस वक्त उबाल खा गया जब कॉलोनी के ही एक मकान में आसपास के लोगों को आपत्ति हुई। कॉलोनी की महिलाएं पहले इकट्ठी हुई और उसके बाद नजदीक लगता थाने में महिलाओं को लेकर शिकायत दी। जब पुलिस पहुंची तो तीनों महिलाएं कमरे में मौजूद थी उनके हाथों में चूडा और चेहरा ढका हुआ था। कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि इस कमरे में कभी महिलाएं आती है कभी जाती है कभी शराब पीती हैं कहीं गलत काम करती हैं हम पिछले कई साल से इस तरह की गतिविधि देख रहे हैं लेकिन अब हमारे पास यह नहीं देखा जाता क्योंकि हमारे घर में मां-बेटी है बहू है उन सब पर इसका क्या असर पड़ेगा। कमरे में पकड़ी गई एक महिला का कहना है कि हम इस कमरे में शराब पीते हैं लेकिन अभी तक हमने शराब भी नहीं पी थी। जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि अभी हमने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने अपील किया कि अगर आपके आसपास कोई भी अनैतिक कार्य होता है तो आप पुलिस को जरूर जानकारी दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा फिलहाल पुलिस पूछताछ करेगी और अब देखना होगा पुलिस की पूछताछ में क्या कुछ निकाल कर सामने आता है लेकिन इन महिलाओं के हिरासत में लेने से कॉलोनी वासियों को जरूर राहत की सांस मिली होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here