Home Haryana राहुल गांधी के करनाल आने पर मनोहर लाल का बयान.. सेल्फी खिंचवाएं...

राहुल गांधी के करनाल आने पर मनोहर लाल का बयान.. सेल्फी खिंचवाएं तो दुख होता है

111
0
करनाल, 20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाग लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम देश में किसी खास उत्पाद को प्रोत्साहन देने के लिए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप बनाना चाहते हैं जो 500 से 1000 एकड़ तक कहीं भी बनाई जा सकती है। इसके लिए जमीन चिन्हित की जाएगी। करनाल में राहुल गांधी के आगमन को लेकर मनोहर लाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने  कहा कि अगर कोई इस तरह से सामाजिक कार्य के नाते से आता है तो यह कोई गलत बात नहीं है। लेकिन किसी की परेशानी में वहां खड़े होकर लोगों के बीच में सेल्फी खिंचवाए और फोटो सेशन करे तो फिर दुख की बात है।
कांग्रेस में बगावत के सवाल पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा ये 
कांग्रेस में बगावत के सवाल पर मनोहर लाल खट्टर ने
कहा कि उनके घर के विवाद जग जाहिर हो चुके हैं। अब वह प्रचार करते हैं या नहीं करते हैं यह उन लोगों पर निर्भर करता है लेकिन अगर वे प्रचार करने नहीं जा रहे हैं तो मैं उनके मन की तकलीफ को समझ सकता हूं। उन्होंने कहा कि यह तकलीफ केवल उनकी नहीं है बल्कि यह उनके पूरे समाज की तकलीफ है, इसका खामियाजा उन की पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि मेरा मानना है कि हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा सीटों पर सभी उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करनी चाहिए, हो सकता है उस दावेदारी से कुछ लाभ होता हो तो हो जाए।  कांग्रेस नेताओं द्वारा अपना घर भरने और नौकरी देने के बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि जो लोग अपना घर भरने की बातें कर रहे हैं उन्हें हरियाणा के नौजवान जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमने लाखों लोगों को घर बैठे नौकरी दिलाई यह बात युवाओं के मन पर असर करती है।
मनोहर लाल खट्टर ने  कहा कि आने वाले समय में अनेक बड़े नेता हरियाणा में अपनी जनसभाएं करेंगे और प्रधानमंत्री के भी तीन कार्यक्रम होने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत से काम हमने पिछली सरकार में किए हैं और ऐसे बहुत से कार्य हैं जो अभी किए जाने बाकी हैं उन्हें आचार संहिता के बाद हम पूरा करेंगे। पार्टी छोड़ने वालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी पार्टी चुनने का अधिकार है फिर भी हम उनसे बात करेंगे उन्हें वापस लाने का प्रयास करेंगे।
रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संभावनाओं का संसार है और संभावनाएं टाली नहीं जा सकती, इसलिए समय आने पर इन सब का जवाब मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने की बात भी कहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here