यमुनानगर,13 मार्च—यमुनानगर में होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है।जिले में 22 जगह अलग-अलग नाके लगाए गए हैं।शरारती तत्वों पर विजयनगर पुलिस कर्मियों की खास नजर रहेगी। 14 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। लोग गुलाल लगाकर एक दूसरे के इस खुशी के पर्व में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ शरारती तत्व होली के रंग में भंग डाल देते हैं। ऐसे शरारती तत्वों को सबक सिखाने के लिए यमुनानगर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जिले में 22 अलग-अलग जगह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस की चौकसी रहेगी।
एसपी राजेश देशवाल खुद करेंगे मॉनिटरिंग
बता दें कि साढोरा, छछरौली प्रताप नगर, रादौर में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा, लेकिन यमुनानगर शहर में भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी ज्यादा रहेगी। एसपी राजीव देशवाल ने कहा कि लोग शांतिपिर्य तरीके से होली का त्योहार मनाए इसके लिए यमुनानगर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। अगर कोई हुडडंगबाजी करता नजर आएगा तो उस पर सख़्ती की जाएगी। इसके अलावा जिले में 22 अलग-अलग जगह नाका लगाए गए हैं। नाकों की मॉनिटरिंग में खुद करूंगा।उन्होंने कहा कि फाग के दिन श.राब के ठेके खोलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है,अगर कोई ठेका खुला पाया गया तो उसे पर भी कार्रवाई की जाएगी।







