हरियाणा,10 सितम्बर –हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जिनमें हथीन से मौजूदा विधायक प्रवीन डागर का टिकट काटकर मनोज रावत को प्रत्याशी बनाया है.वहीं होडल से विधायक जगदीश नायर के स्थान पर हरेंद्र रामरतन को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें की भाजपा में पलवल जिले की तीनों सीटों पर मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है।पहली लिस्ट में BJP ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद BJP में भगदड़ मच गई थी। 40 के करीब नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। वहीं कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।







