Home politics तीन राज्यों में भाजपा की जीत, पंचकूला में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

तीन राज्यों में भाजपा की जीत, पंचकूला में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

137
0
पंचकूला(TSN): देेश की जनता यह मन बना चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों, युवाओं, महिलाओं के कल्याण के लिए जो नीतियां लेकर आए हैं उन नीतियों को राज्यस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने स्वीकार किया है। तीनों प्रदेशों की जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भाजपा की भव्य जीत पर देशवासियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कही।
तीन राज्यों में भाजपा की विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत होने पर पंचकूला पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, मोदी-मनोहर जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। जीत के जश्न में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, गेल के पूर्व डायरेक्टर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीनों राज्यों में हुई जीत पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की जीत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की जीत है। तीनों राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनहितैषी योजनाओं से वहां की जनता खुश है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए लगातार मध्य प्रदेश की देवतुल्य जनता ने भाजपा का ही चयन कर रही है।
जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं की कर्मठता को दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया है और 2024 में भी जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने को उत्सुक है। तीनों राज्यों की जनता ने भाजपा को जीताकर तय कर दिया है कि जनता अब भ्रष्टाचार नहीं विकास की बात करने वाले मोदी को पसंद करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास की बहार बह रही है। हरियाणा की जनता तीसरी बार सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here