अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला स्पेस किड्स इंडिया के युवा वैज्ञानिक के रूप में अंबाला यूथ के पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10 छात्राएं चुनी गई। बता दें कि इसरो द्वारा हाल ही में लांच किए गए SSLV आजादी सेट 2 में लगने वाली एक चिप को बनाने में इन छात्राओं ने अपना योगदान दिया। आज सभी छात्राएं मेयर शक्ति रानी शर्मा से मिली और उनका आशीर्वाद लिया व उन्हें अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
छात्राओं को सहयोग के लिए स्कूल व छात्राओं ने मेयर का धन्यवाद भी किया। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बच्चों द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में दिए गए योगदान के लिए उनकी खूब सराहना की और उन्हे आशीर्वाद दिया। स्पेस लॉन्चिंग देखने गई अंबाला की बेटियों ने बताया की उन्हें बहुत अच्छा एक्सपीरियंस मिला वहा जाकर और बहुत कुछ सीखने को भी मिला। बेटियों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा और स्कूल मैनेजमेंट का भी धन्यवाद किया। स्कूल स्टाफ ने भी मेयर का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेयर ने बेटियों को हरिकोटा जाने में सहयोग किया। बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ , बेटी सिखाओ और स्पेस में भेजो का नारा भी दिया।







