Home Haryana भाजपा से टिकट मिलने के बाद हरेंद्र रामरतन अपनी जीत को...

भाजपा से टिकट मिलने के बाद हरेंद्र रामरतन अपनी जीत को लेकर दिखे अश्वस्त

175
0
हरियाणा, 10 सितम्बर – भारतीय जनता पार्टी ने होडल अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है.जिसमें होडल मौजूदा विधायक जगदीश नायर की टिकट काटकर हरेंद्र रामरतन को अपना प्रत्याशी बनाया है।टिकट मिलने के बाद हरेंद्र रामरतन अपनी जीत को लेकर अश्वस्त दिखे.
 हरेंद्र रामरतन का कहना है की भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर वो जनता के बीच में जायेंगे। पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास कार्य भाजपा में हुए हैं उतने कभी नहीं हुए। जगदीश नायर के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा की टिकट मांगने का सबका अधिकार है.पार्टी ने मुझे टिकट दिया है तो सभी पार्टी के नेता और उनके कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लडेंगे। वहीं हरेंद्र रामरतन के पिता पूर्व विधायक रामरतन का कहना है की वो इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के जमानत जब्त करने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here