अंबाला, 6 अगस्त : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है,जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने बड़ी-बड़ी हांकी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बड़े-बड़े दावे किए कि हमारे पास उम्मीदवारों की लाइन लगी हुई है लेकिन अब इन्हें 90 विधानसभा के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं.इसलिए राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को प्रार्थना किया है कि कुछ उम्मीदवार आप दे दो और यह कुछ दूसरी पार्टियों से उम्मीदवार मांग रहे हैं ताकि 90 सीटों पर यह चुनाव लड़ सके।
वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर भूपेंद्र हुड्डा और शैलजा की गुटबाजी देखने को मिल रही है. इसके संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि यह लड़ाई नई है उनकी यह बहुत पुरानी लड़ाई है और इसी वजह से यह 16 साल में अपना संगठन नहीं बना सके और यह बात कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रभारी ने स्वयं कबूल की है।
अंबाला छावनी की जनता को संदेश देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में बहुत विकास के काम हुए हैं और मेरा तो नारा रहा है कि काम किया है काम करेंगे और इसी नारे के आधार पर हम वोट मांगेंगे और हम बहुत अच्छे मार्जिन से जीतेंगे और सबकी जमानत जब्त करवा देंगे।







