अंबाला 6 सितम्बर :अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। मौजूदा विधायक एवं मंत्री असीम गोयल को पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने के बाद आज भारी तादाद में महिलाएं भाजपा में शामिल हुई।
बता दें कि असीम गोयल के पैतृक गांव नन्योला में लगभग 60 से अधिक महिलाओं ने असीम गोयल की मौजूदगी में भाजपा का पटका पहनकर भाजपा का दामन थामा। इन महिलाओं को मंत्री असीम गोयल की मौजूदगी में भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर असीम गोयल ने सभी महिलाओं का भाजपा में स्वागत किया।इस दौरान महिलाओं ने मंत्री असीम गोयल को तीसरी बार विजय का आशीर्वाद भी दिया। अधिक जानकारी देते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने एक स्वर में असीम गोयल की विजय का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह मातृशक्ति असीम गोयल को तीसरी बार भारी मतों से विजयी करके भेजेंगी।






