हरियाणा (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा, हिमाचल सहित पंजाब के तमाम bjp सांसदों को दिल्ली बुलाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह आज शाम इन सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सांसदों से उनका रिपोर्ट कार्ड और आगामी चुनावों की रूपरेखा लेते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ ही वह कई बड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि यह मीटिंग कुछ खास होने वाली है।







