अंबाला, 27 अगस्त : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नही हुए, उसे रद्द कर देना चाहिए. वही कांग्रेस के नेता कुछ इस तरह लड़ते है, जैसे सब्जी मंडी में आढ़ती सब्जियों के लिए मोल भाव करता है। वही जजपा और आजाद समाज पार्टी के गठबंध को लेकर भी विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव में गठबन्धन का ऐलान किया है जिसको लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी.विज ने कहा कि इन चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो चुकी है. मुकाबला सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्य पार्टियों यानि दो पार्टियों के बीच है।अब यहां कोई भी किसी के साथ गठबन्धन करे इनका कोई महत्व नहीं है, चुनाव हों रहे है खेलना तो सभी ने है जैसे भी खेलें।वही पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वे दोबारा भाजपा के साथ गठबन्धन नहीं करेंगे, जिसे लेकर विज ने हस्ते हुए कहा की हम भी कहा कर रहे है,हम तो चुनाव अकेले लड़ रहे हैं।







