करनाल, 27 अगस्त : बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों को लेकर दिए गए बयान ने हरियाणा में अब विरोधी तूल पकड़ लिया है. जिसके कारण हरियाणा की सिहासत गर्म होती हुई दिखाई देने लगी है। कंगना को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा पर निशाना साधने में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से किसानों पर दिए गए बयान पर अब हरियाणा में भी सियासत गरमा गई है। दिए गए बयान पर राजनीतिक दलो और किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। इस बयान पर सभी ने भाजपा पर निशाना साधा और कंगना पर कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बिंदल व विश्व सरदाना आप पार्टी के उपाध्यक्ष यूथ विंग ने कहा कि कंगना रणौत के बयान को लेकर आज करनाल स्तिथ घण्टाघर चौंक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कंगना द्वारा किसानों को लेकर गलत बयानबाजी की गई है.किसान आंदोलन में बला*त्कार हुए,किसानों के सर काट कर वहां पर टांगे गए, उन्होंने इस घटना की तुलना बंग्लादेश के साथ की और कहा इसके पीछे अमेरिका और चीन का हाथ है। बिंदल ने कहा कि इन्ही हरकतों की बजह से कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ भी लगा था। कंगना ने अपनी राजनीति चमकाने व जेड सेक्युरिटी लेने के लिए फिर से किसानों के खिलाफ जहर उगला है। यह बेहद अपमानजनक है,हम इसकी घोर निंदा करते है। भाजपा को जल्द से जल्द उनका इस्तीफा लेना चाहिये और जीवन भर के लिए उनपे प्रतिबंध लगाया जाए।







