भिवानी | हरियाणा में मनीषा की संदिग्ध मौत का मामला अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर CBI के पास भेज दिया गया है। मामले की फाइल सीबीआई को सौंप दी गई है और खबरों के अनुसार अगले 10 दिनों में जांच शुरू हो जाएगी। शुरुआती पुलिस रिपोर्ट में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन परिजन और ग्रामीण इस निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं और न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।
दुकानदार का बयान सामने आया
मनीषा ने जिस दुकान से स्प्रे खरीदा था, उसके मालिक देवेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे मनीषा दुकान पर आई थी और उसने एक लीटर मोनो स्प्रे माँगा। देवेंद्र ने कहा कि मनीषा का हाव-भाव सामान्य था और उसे कोई अनहोनी का शक नहीं हुआ। दुकानदार ने माना कि स्प्रे को लेकर उसने सोचा कि मनीषा किसान परिवार की बेटी होने के नाते इसे खरीदी होगी।
पुलिस जांच और परिजन की आशंका
14 अगस्त को पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की, लेकिन तब तक मनीषा के साथ अनहोनी हो चुकी थी। आसपास के लोग बताते हैं कि मनीषा हमेशा खुशमिजाज रहती थी और आत्महत्या जैसी कोई घटना करने का मन नहीं था। प्ले स्कूल जहां मनीषा पढ़ाती थी, उससे केवल 100 मीटर दूर दुकान थी।
परिवार और ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि CBI जांच के बाद मनीषा की मौत के असली कारणों का खुलासा होगा और दोषियों को सजा मिलेगी।







