अंबाला, 27 अगस्त :भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है.कंगना रनौत ने मीडिया को देते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन में रे*प और ह*त्याएं हुई थी और किसान आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतें शामिल है. इस बयान को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत कांग्रेस के निशाने पर आ गई है.
एआईसीसी सचिव चेतन चौहान ने कंगना रनौत को मानसिक तौर पर विकलांग करार दिया है. कांग्रेसी नेता चेतन चौहान ने कहा कि कंगना रनौत के पिछले शर्मनाक बयानों के कारण ही किसान की बेटी और महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ा था, जिस किसान आंदोलन में तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए 750 किसानों ने अपनी जान गंवाई थी.खुद प्रधानमंत्री को अपनी गलती मानकर माफी मांगनी पड़ी थी, उस किसान आंदोलन के बारे में ऐसी घटियां बाते बोलकर कंगना रनौत ने अपनी निम्न स्तरीय सोच का परिचय दिया है.एआईसीसी सचिव चेतन चौहान ने कंगना रनौत को सांसद पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की.चेतन चौहान ने कहा कि कंगना रनौत ने देश के खुफिया तंत्र ओर एजेंसियों पर ही सवाल उठा दिए है, उनकी ऐसे जानकारियों के सूत्र क्या है उन्हें बताना चाहिए। कंगना रनौत अभी भी फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रही है। चेतन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने गृह और रक्षा मंत्री का इस्तीफा ले लेना चाहिए।







