सोनीपत, 26 अगस्त :सोनीपत में आज फिर देर रात शराब के नशे में धुत चार दोस्तो ने नरेश नाम एक दोस्त को शराब की बोतल से गोदकर ह*त्या ने दोस्ती के नाम पर कलंक लगाने का काम किया है.वारदात सोनीपत के गांव बाघडू से सामने आई है, वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और इस वारदात में जितेंद्र नाम के एक युवक को भी चोटे आई है, जिसका ईलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है, सदर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बाघडू का रहने वाला नरेश जोकि सिंचाई विभाग में कार्यरत था आपने दोस्त जितेंद्र के साथ गांव के ठेके के पास से गुजर रहा था तभी वहां पर मौजूद गांव के ही उसके दोस्त सोमबीर, धनपत, कर्मवीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद इन्होंने जितेंद्र और नरेश पर शराब की बोतल तोड़कर उससे हमला कर दिया, इस हमले में नरेश के गले और अन्य कई जगह शराब की बोतल लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया, वारदात की सूचना से गांव में सनसनी फ़ैल गई और जितेंद्र को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसका रोहतक पीजीआई में ईलाज चल रहा है, मृतक नरेश के चाचा शीशपाल के अनुसार तीन युवकों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक युवक फरार चल रहा है, पुलिस से उसको भी जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई जा रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव बाघडू में श*राब के ठेके के पास झगड़े में नरेश नाम के युवक की मौ*त हुई तो जितेंद्र नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ , जितेंद्र की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।







