पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत जिले में विजिलेंस की टीम ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने गोहाना रोड बिजली निगम के कंस्ट्रक्शन एसडीओ और जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक ठेकेदार से काम के बिल पास करने के बदले में 77000 रिश्वत लेते दोनों काबू आए हैं। दोनों के खिलाफ विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपियों को कल शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया की एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बिलों को पास करवाने के लिए शिकायतकर्ता बिजली निगम के लगातार चक्कर लगा रहा था। संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। इसी बीच उससे एसडीओ राकेश कुमार व जेई राजेश कुमार ने रिश्वत मांगी ।₹77000 में उनकी बातचीत हुई सौदा तय होने के बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी जिसके बाद आज विजिलेंस द्वारा कार्यवाही अमल में लाई गई।







