Home Haryana लाडवा मंडी के पास ट्रैक्टर और सिलेंडर ट्रक की टक्कर, दुकान में...

लाडवा मंडी के पास ट्रैक्टर और सिलेंडर ट्रक की टक्कर, दुकान में घुसा ट्रैक्टर

12
0
Screenshot

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लाडवा अनाज मंडी के पास धान से लदे ट्रैक्टर और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय किसान ट्रैक्टर में धान लेकर मंडी जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दोनों वाहनों से जुड़े लोगों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के कारण ट्रक के केबिन में धान बिखर गया, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, ट्रैक्टर के दुकान में घुसने से दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here