Home Crime चंडीगढ़ में हरियाणा गैंगस्टर का एनकाउंटर: ऑपरेशन सेल की फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में हरियाणा गैंगस्टर का एनकाउंटर: ऑपरेशन सेल की फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार

10
0

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल और हरियाणा के एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मुकेश गोलू, निवासी गोहाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी को सेक्टर-25 के पास घेर लिया गया, जहां उसने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इस दौरान कुल पांच राउंड गोलियां चलीं, तीन आरोपी की ओर से और दो पुलिस की तरफ से। मौके से गोलियों के खोल और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पहले से ही चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here