Home Haryana करनाल में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी ...

करनाल में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व…मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

215
0
करनाल,26 अगस्त ( TSN)- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के प‌र्व में मात्र कुछ घण्टे शेष रह गए हैं। लोग पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे गए है, जिस कारण वो बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार भी उत्सव को लेकर सज चुके हैं। बाजार में लड्डू गोपाल और उनके पूजन की सामग्री की सबसे ज्यादा खरीदारी की जा रही है। शहर के बाजार पूरी तरह जन्माष्टमी की रौनक में हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  प‌र्व करनाल में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, सिंघासन, बांसुरी, और मोर पंख की दुकानों पर खूब मांग हो रही है। श्रद्धालु इन वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। बाजार में सिंहासन और बैड की भी बड़ी मांग देखी जा रही है। जिन पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को सजाया जाता है।दुकानदार सचिन स्वामी का कहना है कि इस साल लोगों में खासा उत्साह है और लोग खूब पूजा सामग्री खरीद रहे हैं। मोर पंख, लड्डू गोपास जी के हार सिंगार का सामान लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
मंदिर के पुजारी द्वारका प्रशाद दुवे ने बताया कि रात 12 बजे कृष्ण लला जी का जन्मोत्सव होगा,मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। अपने लला जी को देखने के लिए लोग दूर दराज से मंदिरों में पहुंचे है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस दिन लोग अपने लला के जन्म की इंतजार में उपवास रखते है और जन्म होने के बाद खीर प्रशाद ग्रहण करते है।बता दें जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। उनके जन्मदिन पर मंदिरों, घरों व अन्य स्थानों पर विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। लोगो ने श्रीकृष्ण की जन्मदिवस को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here