Home Crime शराब फिर बनी ह*त्या की वजह…सोनीपत में शख्स की चाकू से गोदकर...

शराब फिर बनी ह*त्या की वजह…सोनीपत में शख्स की चाकू से गोदकर ह*त्या

117
0
सोनीपत, 23 अगस्त : सोनीपत के गांव भिगान से एक शख्स की चाकू से गोदकर का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि मृतक शख्स अपने साथियों के साथ बैठकर श*राब पी रहा था और नशे में ही हुई मामूली  कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव भिगान का रहने वाला अंकित जो कि श*राब कारोबारी था. कल देर रात अपने परिजन को लेकर दिल्ली किसी निजी अस्पताल में गया था और जैसे ही वह घर पहुंचा उसके पास फोन आया और वह चला गया।अंकित के घर से जाने के बाद उसके परिवार के सदस्य के पास फोन आता है कि अंकित पर किसी ने चाकू से ह*मला कर दिया। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचता है और अंकित को लेकर एक निजी अस्पताल में लाया जाता है। जहां से उसे सोनीपत के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया और डॉक्टरों ने अंकित को मृ*त घोषित कर दिया।अंकित के परिजनों ने बताया कि रोहित नाम के शख्स ने अंकित पर चाकू से हमला किया है। जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। परिजन किसी आपसी रंजिश से तो मना कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि कुछ समय पहले कोई कहासुनी हुई थी।फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है मामले जानकारी देते हुए मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंकित नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया है। अंकित और रोहित ने बैठकर पहले शराब की थी और उसके बाद नशे में मामूली कहा सुनी हुई थी।चाकू के हमले के बाद उसकी मौत हो गई है। रोहित नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगा है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here