अंबाला (एकता): हरियाणा में डेंगू के डंक का लोगों की जान लेने पर उतर आया है। प्रदेश में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक डेंगू के 6000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी तक हरियाणा में 6 हजार लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पंचकूला में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। हिसार और गुरुग्राम में भी डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे में जुटी हुई है।







