Home Haryana करनाल के घरौंडा हल्के में एक मेडिकल स्टोर के गल्ले ...

करनाल के घरौंडा हल्के में एक मेडिकल स्टोर के गल्ले को उड़ा ले गए चोर

201
0
करनाल, 22 अगस्त : घरौंडा शहर के रेलवे रोड पर नगरपालिका दफ्तर के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 4 बजे नगरपालिका के चौकीदार ने दुकान के ताले टूटे देखकर मेडिकल स्टोर के मालिक सुशील को घटना की सूचना दी। जिसके बाद सुशील मौके पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी ।
बता दें कि चोरों दुकान के दोनों गल्ले उठाकर ले गए थे । मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर दोनों गल्ले पड़े हुए मिले लेकिन नकदी गायब  थी । सुशील ने बताया कि गल्ले में करीब 30 से 40 हजार की नकदी रखी थी, चोरों ने सिर्फ नकदी पर हाथ साफ किया । शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here