Home Haryana आचार संहिता के दौरान भर्ती रोकने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक...

आचार संहिता के दौरान भर्ती रोकने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने

117
0
यमुनानगर, 23 अगस्त : आचार संहिता के दौरान भर्ती  रोकने को लेकर बीजेपी उबाल खा रही है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और बताया कि भाजपा के राज में कैसे नौकरी मिलती थी और कांग्रेस के राज में अल सच क्या था।  हरियाणा में आचार संहिता के दौरान भर्ती रोकने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं।
कांग्रेस की भर्तियों को कोर्ट ने पहले ही कर दिया था निरस्त
 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भर्ती रोकने को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारतीयों को कोर्ट ने पहले ही रद्द कर दिया था। लेकिन बीजेपी की ऐसी कोई भी भर्ती नहीं है जिस पर कोई सवाल  उठाए जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल में नौकरी में पक्षपात को खत्म किया है। कांग्रेस के राज में हरियाणा में नौकरी लेने का मतलब है पैसा खास एरिया और सिफारिश।
भाजपा चुनावों को लेकर पूरे तरीके से तैयार
कंवरपाल गुर्जर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों को लेकर पूरे तरीके से तैयार है. भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है और हमारा संगठन मजबूत संगठन है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने हरियाणा में जारी होने वाले लगभग 5,700 भर्तियों के रिजल्ट के खिलाफ गहरी साजिश रच उनपर रोक लगवा दी है।इस सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा की अभी तक कांग्रेस पीछे रहकर काम करती थी अब वह सामने आकर यह सब कर रही है।कांग्रेस की सोच है की युवाओं को मिल रहे रोजगार को कैसे रोका जाए।भाजपा सरकार ने एक लाख 40हजार रोजगार देने का काम किया। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 88हजार भर्तियां की जिसमे से बड़ी संख्या में कोर्ट ने उन भर्तियों को निरस्त कर दिया। हमारी सरकार ने कांग्रेस राज में हटाए गए कर्मचारियों को भी रोजगार देने का काम किया। भाजपा सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई एक भी भर्ती पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा। आज बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पर्ची खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में सिफारिश ,भाई भतीजा बाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।कांग्रेस राज में हर वर्ग दुखी था।आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here