कुरुक्षेत्र 17 अगस्त : सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की, जो पिहोवा अनाज मंडी, मेन चौक होते हुए शहीद स्मारक तक हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दीपेन्द्र हुड्डा के साथ चलते रहे ।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने विज्ञापनों में नॉन स्टाप की बात कर ही है लेकिन ये नहीं बता रही है कि नॉन स्टॉप क्या है। उन्होंने बताया कि बजट में हरियाणा के साथ भेदभाव किया गया तो खेल बजट तक में हरियाणा की अनदेखी की गई। केंद्र सरकार हरियाणा से 7 रुपये जीएसटी लेकर केवल 1 रुपये वापस दे रही है। हुड्डा ने बताया कि ओलंपिक में देश के 117 में से 24 खिलाड़ी हरियाणा के थे, देश को मिले 6 में से 5 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, लेकिन 2200 करोड़ के खेल बजट में हरियाणा को सिर्फ 65 करोड़ का बजट दिया, जबकि गुजरात को 600 करोड़ तो यूपी को 500 करोड़ बजट दिया।







