गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-सीसीटीवी में लाठी डंडों पत्थर तलवार से मारपीट और तोड़फोड़ का नज़ारा गुरुग्राम के सेक्टर 12 इलाके का है.जहाँ सुबह डाक कावड़ लाने वाले दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद इतना गहराया की दोनों गुटों में मंदिर परिसर के आसपास ही खूनी संघर्ष हो गया। घटना में आधा दर्जन कावड़ियों को चोट आई है, जिसमे 3 की गंभीर हालत के चलते उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका खुलासा तो नही हो पाया, लेकिन शिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर कावड़ियों के बीच इस मारपीट ने सोचने पर मजबूर कर दिया की यह कैसी भक्ति है जो जलाभिषेक करने की बजाय मारपीट का तांडव मचाये हुए है। बहरहाल मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्ज़े में ले मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। शुरुवाती जानकारी के मुताबिक दोनों डाक कावड़ियों के गुटों में डीजे पर डांस करने को लेकर कंपीटिशन छिड़ा था. बस इसी डांस के दौरान कुछ अ*श्लील इशारे दोनों गुटों की तरफ से एक दूसरे को किए जाने लगे, बस फिर क्या था दोनों कावड़िये गुटों में लाठी डंडे,पथराव और गाड़ियों में तोड़ फोड़ शुरू हो गयी। घटना में आधा दर्जन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो एक गुट सेक्टर 12 की झोपड़पट्टी का तो वही दूसरा गुट राजीव नगर के डाक कावड़ियों का बताया जा रहा है।







