चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के छह अधिकारियों को चार्जशीट किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, और इसी प्रक्रिया में यह कदम उठाया गया।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जिला नूंह के राव गांव में नवंबर 2011 से जनवरी 2025 के बीच खनन पट्टे से अधिक खुदाई की शिकायतें मिली थीं। खनन और भू-विज्ञान विभाग द्वारा की गई जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें सहायक खनन अधिकारी आरएस ठाकरान, खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बीडी यादव, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार-2 और अनिल अटवाल शामिल हैं।







