Home Haryana कुरुक्षेत्र पहुंचे AAP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री.. कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कुरुक्षेत्र पहुंचे AAP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री.. कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

122
0
कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त –कुरुक्षेत्र पहुंचे AAP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने  आप  कार्यकर्ताओं के साथ  बैठक की ।संदीप पाठक के साथ इस बैठक में आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे ।इस दौरान  चुनाव की रणनीति को लेकर  चर्चा की गई ।
मीडिया से बातचीत करते हुए संदीप पाठक ने कहा कि  हरियाणा की जनता द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है और अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए जनता अरविंद केजरीवाल को मौका देगी।उन्होंने कहा हम गारंटी रजिस्ट्रेशन अभियान चला रहे है उसके लिए सभी यहां इकट्ठे हुए हैं।संदीप पाठक ने कहा लोकसभा चुनाव में जनता साफ़ कर दिया था कि आपकी बार बदलाव चाहिए और यह विधानसभा में होकर रहेगा।
भाजपा की सरकार बनी है संविधान को तोड़ने के चक्कर में
एससी समाज द्वारा पूरे देश में भारत बंद को लेकर संदीप पाठक ने कहा जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है वो संविधान को तोड़ने के चक्कर में फसी हुई है।अब जो आरक्षण है सरकार उस आरक्षण को ख़त्म करना चाह रही है, उसको तोड़ना चाह रही है। भाजपा का किसी भी समाज के प्रति भावना सही नहीं है और उनकी भावना जोड़ तोड़कर सिर्फ सरकार बनाना है।संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी पुराने घरेलू बिजली बिल माफ़ होंगे और जनता को इसका फ़ायदा उठाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here