Home Rohtak CM नायब सिंह सैनी को अचानक हुई चुनाव की घोषणा पर...

CM नायब सिंह सैनी को अचानक हुई चुनाव की घोषणा पर क्यों हुआ मलाल

90
0
रोहतक, 19 अगस्त – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश में अचानक चुनाव घोषित होने के कारण कई योजनाओं के पूरा न होने का मलाल है.यही नही नायब सैनी ने  ये भी कहा कि समय और मिलता तो प्रत्येक वर्ग के लिए बहुत कुछ करना था। मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुचे ओर महिलाओ से राखी भी बंधवाई।सैनी ने कांग्रेस और जेजेपी के कई नेताओं के सम्पर्क में होने की बात कही।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समय रहते दुष्यंत  चौटाला अपनी पार्टी को संभाल ले नही तो पार्टी बिखरते देर नही लगेगी ।उन्होंने कहा कि जेजेपी के नेता इसलिए पार्टी छोड़ रहे है क्योंकि वो दुष्यंत चौटाला से दुखी है।उन्होंने कांग्रेस और जेजेपी के कई नेताओं के सम्पर्क में होने की बात कही है।सैनी ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए 1 अक्टूबर को अपने घरों से निकलर कर भाजपा को वोट देने की बात कही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है कि जाट समाज बीजेपी से कटा हुआ है लेकिन जाट समाज अबकी बार भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्हें वोट देगा और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
बहनों ने की मांग तो दिया 500 रु में गैस सिलेंडर
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं से राखी भी बंधवाई। नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं ने रक्षाबंधन पर उनसे गैस सिलेंडर सस्ता करने की बात कही थी, इसलिए सरकार ने वायदा पूरा करते हुए ₹500 में गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने की योजना बनाई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में अचानक घोषित हुए विधानसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि  चुनाव घोषित हुए हैं इनका वह स्वागत करते हैं, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ घोषणाएं ऐसी थी जो होनी बाकी थी जिन्हें पूरा न करने का मलाल रहेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जो घोषणाएं हुई उनका नोटिफिकेशन हो चुका है और सरकार अपने वायदे पर खरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दलित विरोधी नेता है और उनके कार्यकाल के दौरान मिर्चपुर और गोहाना में दलितों के साथ जगन्य अपराध हुआ था इसलिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपना हिसाब दे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here