Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप गुर्जर ने सोहना शहर में घर घर जाकर...

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप गुर्जर ने सोहना शहर में घर घर जाकर किया चुनाव प्रचार

243
0
गुरुग्राम, 19 अगस्त –हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है इसके बाद अब हर पार्टी के उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुट गए हैं. वहीं सोहना तावडू विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी  कुलदीप गुर्जर द्वारा आज सोहना शहर में घर घर जाकर और दुकान दुकान जाकर अपना चुनाव प्रचार किया.
 कुलदीप गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और वह और उनके कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है. एक छोटे से बुलावे पर आज सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और मेरे साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बाजार में मेरे साथ चुनाव प्रचार किया.कुलदीप गुर्जर ने कहा की जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ दिख रहा है और अबकी बार जनता भाजपा को उखाड़ फैकने का काम करेगी. कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगो के साथ रही है और आने वाले विधानसभा चुनावो ने भी जनता कांग्रेस पार्टी को ही लेन वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here