Home Haryana BJP के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शहर में निकाली ...

BJP के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शहर में निकाली गई स्कूटी यात्रा

140
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN) भाजपा महिला मोर्चा ने  नारी शक्ति वंदन प्रोग्राम के तहत शहर में स्कूटी यात्रा निकाली . इस कार्यक्रम  की शुरुआत  भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल ने की, वहीं  भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने स्कूटी यात्रा को   रवाना किया. इस यात्रा में शहर की सैकड़ो महिलाएं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया.
नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि  हरियाणा सरकार भी महिलाओं व बेटियों को नौकरी बेरोजगार में पुरषों के मुकाबले पूरा अवसर दे रही है.उन्होंने कहा कि नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. आज के समय में महिला केवल रसोई तक ही सीमित नहीं है  बल्कि हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रही है. इसी कड़ी में उनकी पार्टी द्वारा नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए पूरे देश और प्रदेश में नारी शक्ति वंदन के प्रोग्राम आयोजित किए  जा रहे हैं.सुरभि गर्ग ने कहा कि चाहे विधानसभा हो चाहे लोकसभा हो सभी में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है, वहीं हरियाणा की अगर बात की जाए तो मनोहर सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाओं को सरपंची के चुनाव में 50% आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here