अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी चीज आपके आड़े नहीं आ सकती, फिर वो चाहे आपकी उम्र ही क्यों ना हो.अंबाला में महिलाओं ने एक ऐसा ही क्लब बनाया है. जिसमें 65 साल रोली गुप्ता उम्र के इस पड़ाव में बास्केट बाल खेल कर सबके लिए मिसाल बन रहीं है. इस क्लब का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बड़ावा देना है, ताकि महिलाएं घर की चार दिवारी से बाहर आ कर खुद को मजबूत करने के साथ साथ अपनी प्रतिभा को निखार सकें.
अंबाला में महिलाओं ने एक ऐसा क्लब बनाया है जो उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो घरों की चारदीवारी में ही कैद हो कर रह जाती है. ऐसी महिलाओं को प्रेरित करने के लिए आज अंबाला छावनी में ज़ुम्बा फिटनेस क्लब की ओर से बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई. इस दौरान महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस क्लब में 21 मेंबर है. क्लब में आज एक फ्रेंडली मैच करवाया गया है ताकि यह सन्देश दिया जा सके कि वो सब महिलाएं बिना डरे घर से बहार निकलकर आए, भले ही उनको कुछ नहीं आता हो लेकिन कोशिश करने पर सब कुछ किया जा सकता है. आरती गुप्ता ने बताया कि इस क्लब की सबसे ज्यादा उम्र की मेंबर 65 वर्षीय रोली गुप्ता है। महिलाएं घर सभालने के साथ साथ अपने आप को भी शारीरिक और दिमागी तौर पर फिट रखेंगी तो ही वो अपने परिवार को अच्छे से संभाल पाएंगी । ज़ुम्बा फिटनेस क्लब की मेंबर रोली गुप्ता ने बताया कि वो 65 बर्ष की है लेकिन उन्होंने अपने आप को कभी भी उम्र से पहचान नहीं दी क्योंकि फिटनेस पर उन्होंने ज्यादा ध्यान रखा है। घरेलु महिलाओं को चाहिए कि वो पहले अपने आप पर ध्यान दे और अपनी ख़ुशी को पहचाने अगर वो खुश है तो परिवार को भी खुश रख पाएंगी!






