Home Ambala HKRN के द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की बात एक चुनावी...

HKRN के द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की बात एक चुनावी जुमला:-चित्रा सरवारा

186
0
अम्बाला 10 अगस्त : हरियाणा कांग्रेस की नेत्री चित्रा सरवारा ने आज ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत आज अम्बाला छावनी के मतिदास नगर से अभियान की शुरुआत की। चित्रा ने अम्बाला छावनी की जनता का आभार भी व्यक्त किया। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।हमारे नेता व सांसद दीपेंदर हूड्डा जिस भी शहर से यात्रा लेकर निकल रहे है वहाँ जनसैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछे हैं, पूरी भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
वही भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए चित्रा ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खुद माना कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन और एचएसएससी बंद पड़ी हैं। भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी देने में विफल हैं। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार जुमले देकर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही हैं। एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का झूठ बोला गया। एचकेआरएन को शुरू हुए केवल तीन साल हुए हैं, और मुख्यमंत्री बोल रहे हैं जिनको पांच साल हो चुके है उनको हम पक्का करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा एचकेआरएन में एक साल की नौकरी के बाद कितने कर्मचारी दूसरे साल में कंटिन्यू किए जाते हैं। भाजपा हरियाणा के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। जो पूरी तरह से विफल साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल होने पर बेसिक पे पर 5% का इंक्रीमेंट देंगे जोकि सरकारी कर्मचारी को 3% प्रतिवर्ष के हिसाब से बराबर समय में 15% मिलता है। वहीं आठ साल के बाद 10% और 10 साल के बाद 15% देने की घोषणा की। जबकि खट्टर साहब ने एचकेआरएन शुरू करते समय खुद कहा था कि ये पक्की नौकरी नहीं है।
चित्रा ने कहा की मुख्यमंत्री ने खरीफ की फसल के लिए किसानों को दो हजार प्रति एकड़ बोनस की घोषणा की। क्या पिछले नौ साल में एक बार भी कम बारिश नहीं हुई? जो आप चुनावों के समय घोषणा कर रहे हो। पिछले साल बाढ़ के समय 1 लाख 35 हजार किसानों ने पोर्टल पर मुआवजे के लिए आवेदन किया था। बीजेपी सरकार ने एक लाख से ज्यादा किसानों को मुआवजे का एक रुपया नहीं दिया था। उनके आवेदन ही रद्द कर दिए गए। पिछले साल बाढ़ का मुआवजा दे नहीं पा रहे, और चुनावी फायदे के लिए जुमले फेंक रहे हैं। मुख्यमंत्री 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात तो कर रहे हो, लेकिन हरियाणा में 10 से ज्यादा फसलें तो होती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह खट्टर सरकार के 9 सालों के पापों का प्रायश्चित करने का काम करें।झूठी घोषणाओं का अब समय नहीं है।विनेश फोगाट मामले को बीजेपी सरकार ने पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना तरीके से संभाला। इससे पता चलता कि बीजेपी हरियाणा के लोगों से नफरत करती है। बीजेपी हरियाणा के लोगों और हरियाणा की तरक्की से नफरत करती है। हरियाणा के लोगों को जुमलों में फंसा कर रखना चाहती है जो हरियाणा के लोगों को मंजूर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here