Home Crime अंबाला में लापता युवक का कार में शव मिलने से मचा हड़कंप...

अंबाला में लापता युवक का कार में शव मिलने से मचा हड़कंप (Watch Video)

198
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला के प्रेम नगर में एक कार से 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मृतक कल शाम से अपने घर से लापता था, जिसको लेकर उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी और पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को उसका शव अंबाला के प्रेम नगर में उसकी कार में मिला। मौके पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी देते हुए एसएचओ राम कुमार ने बताया कि उन्हें कल शाम को मृतक की गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने दी थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया था। एसएचओ ने बताया कि गुमशुदा हुए युवक की लाश उसके परिजनों को प्रेम नगर में उसकी गाड़ी में मिली है, जिसके नाक से खून निकला हुआ था। हालांकि युवक की मौत किस तरह से हुई इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here