Home Haryana सांसद नवीन जिंदल ने किया 108 फुट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण

सांसद नवीन जिंदल ने किया 108 फुट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण

126
0

यमुनानगर, 10 अगस्त : फलैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा रादौर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क में कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने 108 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांसद के साथ पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज सहित अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहे.

 

 

 

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि रादौर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क में लगे राष्ट्रीय ध्वज से लाखों लोगों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। वही कई घरो के ऊपर लगे कटे फ़टे तिरंगे के सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की हर घर तिंरगे की एक अच्छी पहल है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान का प्रतीक है इसलिए उसकी देखरेख करना भी हम सब की जिम्मेदारी है। वही एसके मार्ग को फोरलेन करने के सवाल के जवाब में सांसद जिंदल ने कहा कि अगले छह महीने में इस मार्ग को फोरलेन करने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा और 2025 के अंत तक चार लेन हाइवे बनकर तैयार हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here