पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल एक्शन मोड में दिखे, लोगों की शिकायत का समय रहते निपटारा न करने पर बिजली विभाग के फोरमैन को मौके पर सस्पेंड किया। इसके अलावा एचएसवीपी के अधिकारियों को नोटिस दिया गया । शिक्षा विभाग और पंचायत राज एक्शन को भी नोटिस जारी किया गया है,डाकघर अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
लोगों की शिकायत समय पर करें निपटारा
सहकारिता मंत्री ने साफ कहा कि लोगों का काम जो भी समय रहते नहीं करेगा सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे चुनाव भी हैं, ऐसे में सरकार की भी एक समय सीमा होती है, अगर लोगों के कम समय रहते नहीं होंगे तो कार्रवाई निश्चित है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उन्होंने 17 शिकायतों को सुना। जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया । उन्होंने कहा कि सरकार का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा की जाए। आगे चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में सहकारिता मंत्री पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। सहकारिता मंत्री के इस तरह के दिए गए आदेशों से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जिला उपायुक्त की तरफ से इन अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी ।







