Home Haryana गुरुग्रामवासियों को राहत: उमंग भारद्वाज चौक रोड बनेगी 6 लेन की, कार्य...

गुरुग्रामवासियों को राहत: उमंग भारद्वाज चौक रोड बनेगी 6 लेन की, कार्य प्रारंभ

146
0

गुरुग्राम |  शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। उमंग भारद्वाज चौक से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क को छह लेन का बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सड़क पर बरसाती नाले की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। आने वाले दिनों में पानी, सीवर और बिजली की लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति फिलहाल काफी खराब है। गहरे गड्ढों के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए सड़क के कायाकल्प की योजना को राष्ट्रीय राजमार्ग 352W परियोजना में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके निर्माण को स्वीकृति दी थी।

बरसाती नाले की खुदाई शुरू, हाईटेंशन लाइनें होंगी शिफ्ट

काम पर तैनात कर्मचारियों के मुताबिक, सड़क के किनारे 3.5 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर गहरा बरसाती नाला बनाया जा रहा है। नाले की खुदाई के दौरान सामने आ रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने की प्रक्रिया आगामी 2-3 दिनों में शुरू की जाएगी।

मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित

इस सड़क पर प्रस्तावित ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के अंतर्गत एक नया स्टेशन भी बनेगा, जिसका नाम होगा “उद्योग विहार फेज-6 (सेक्टर 37)”। यह मेट्रो लाइन हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क के बाईं ओर बनाई जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा इस परियोजना के तहत टेंडर प्रक्रिया जारी है, और 15 मई को टेंडर खोले जाने की योजना है।

सड़क के दोनों ओर बनेंगी सर्विस लेन

नई योजना के तहत मुख्य सड़क को 6 लेन का किया जाएगा, जबकि दोनों ओर 2-2 लेन की सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ट्रैफिक की समस्या में सुधार आएगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here