Home Haryana हरियाणा में आज फिर बरसात की संभावना, इन जिलों के लोग रखें...

हरियाणा में आज फिर बरसात की संभावना, इन जिलों के लोग रखें सतर्क

22
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है, लेकिन यह सामान्य तापमान से अभी भी 1.9 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने और आवश्यक तैयारियां रखने की सलाह दी है। विशेषकर बाहरी काम करने वाले और वाहन चालक मौसम अपडेट पर ध्यान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here