7 अगस्त, रोहतक -भारत की रेसलर विनेश फोगाट को ओलंपिक में डिसक्वालीफाई करना हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साजिश बताया है उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस तरह की बात पहले कभी नहीं सुनी कि जब खिलाड़ी फाइनल मैच खेलने वाला हो और उसका सिल्वर मेडल पक्का हो गया हो और उसे डिसक्वालीफाई कर दिया जाए क्योंकि वह भी खेलों में रुचि रखते हैं और ओलंपिक के खेल देखते रहे हैं लेकिन इस तरह की बात उन्होंने पहले नहीं सुनी है उन्होंने इसमें साजिश की आशंका जताई है और सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में दखल दे। क्योंकि विनेश कुश्ती की अच्छी खिलाड़ी है और पूरे देश को उनसे मेडल की उम्मीद थी।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
भूपेंद्र हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की चुनाव के नजदीक जिस तरह से सरकार द्वारा घोषणाएं की जा रही है इसे कुछ नहीं बनने वाला यह मात्र डखोसले है मुख्यमंत्री किसानों को एसपी देने के लिए अधिकृत नहीं है यह केंद्र सरकार का काम है और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों के लिए कानूनी रूप से एमएसपी की घोषणा करें और उसमें प्रावधान होना चाहिए की जो एमएसपी से कम खरीद करता है उसकी सजा हो। बांग्लादेश की घटनाक्रम पर उन्होंने कहा है की बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वह चिंता का विषय है वहां किस देश की साजिश है यह एक जांच का विषय है।







