Home Accident शादी समारोह में हुआ हादसा: मकान की छत का छज्जा गिरने से...

शादी समारोह में हुआ हादसा: मकान की छत का छज्जा गिरने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल

197
0

जींद (अंकुर कपूर): जींद के गांव खटकड़ में शादी समारोह में बारातियों को देखने के लिए मकान के ऊपर चढ़ी महिलाओं के साथ हादसा हो गया। बता दें कि अचानक मकान की छत का छज्जा टूटकर नीचे गिरने से कई महिलाएं घायल हो गई। इसके अलावा नीचे खड़े लोगों को भी चोटें आई हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव खटकड़ निवासी दिलबाग की भतीजी की रविवार को शादी थी। बारात रोहतक के गांव जसिया से आई हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here