Home Haryana पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंचे ...

पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा…गोल्ड की उम्मीद

159
0
पानीपत 7 अगस्त : पेरिस ओलंपिक में पहले ही थ्रो में क्वालीफाई करने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के गांव में जश्न का माहौल बन गया। इस दौरान नीरज चोपड़ा के परिवार वालों को ग्रामीणों और आसपास के बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। अब देशवासियों को 8 अगस्त का इंतजार जब नीरज का फाइनल मैच होगा और नीरज एक बार फिर से देश के लिए एक और गोल्ड जीतकर लाएंगे।पानीपत के नीरज चोपड़ा पेरिस ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन मैच में पहला थ्रो 89.34 मीटर दूर फेंका। जिसके बाद वह फाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए।
घर पर मैच देखने के लिए लगाई गई  बड़ी LED स्क्रीन 
बता दें कि नीरज चोपड़ा को  फाइनल में पहुंचने के लिए 84 मीटर दूर भाला फेंकना था, लेकिन उन्होंने इससे 5 मीटर से ज्यादा थ्रो फेंका। उनके मैच जीतते ही घर में जश्न शुरू हो गया। घर पर मैच देखने के लिए बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई थी। गांव के लोग भी मैच देखने पहुंचे थे। नीरज जैसे ही फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए तो परिजनों और ग्रामीणों ने तालियां बजाई। अब नीरज चोपड़ा का 8 अगस्त को फाइनल मैच होगा। नीरज चोपड़ा के चाचा भैम चोपड़ा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब नीरज को भी और हम सभी को हौसला मिला है, अब नीरज पदक के करीब पहुंच गया है और नीरज देश की 150 करोड़ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।पीएम मोदी ने नीरज से कहा था कि अगर वे पेरिस ओलंपिक में गोल्ड लाएंगे तो मेरे लिए चूरमा बनवाकर लाना। अब शायद ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की ख्वाइश पूरी होगी बल्कि देश की झोली में एक और गोल्ड डलेगा। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि नीरज और सारे परिवार पर जो दबाव था वो अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि नीराज फाइनल में भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here