Home Panipat अमेरिका में ट्रक हादसे में हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत

अमेरिका में ट्रक हादसे में हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत

174
0

Panipat, 13 September -अमेरिका के अर्कांसस राज्य में एक भीषण सड़क हादसे ने हरियाणा के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पानीपत जिले के कुराना गांव निवासी अमित कुमार की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और अमित बाहर नहीं निकल पाया। ट्रक की कैबिन पिघल जाने से शव तक बरामद नहीं हो सका।

कुराना गांव का रहने वाला था अमित, करनाल में बसा था परिवार 

करीब दो दशक पहले अमित का परिवार कर्नाल की नई अनाज मंडी के पास आकर बस गया था। दो साल पहले अमित ‘डोंकी रूट’ से अमेरिका गया था और वहां ट्रक ड्राइविंग का काम कर रहा था। शुक्रवार को अर्कांसस में I-40 एग्जिट 166 पर उसका ट्रक सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गया और आग लग गई।हादसे की सूचना मिलते ही करनाल और पानीपत स्थित परिजनों में मातम पसर गया। घर में कोहराम मचा हुआ है और लोग यही कह रहे हैं कि अगर ट्रक का लॉक न फंसा होता तो अमित बाहर निकल जाता और उसकी जान बच सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here