Home Haryana अवैध श.राब ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड. एक्साइज टीम ने किया...

अवैध श.राब ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड. एक्साइज टीम ने किया सीज़

127
0
यमुनानगर, 09 नवंबर- यमुनानगर के फैजपुर गांव के पास लंबे समय से अवैध रूप से श.राब ठेके पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने शिकंजा कस दिया है । टीम ने एक्साइज विभाग को मौके पर बुलाकर ठेके को सील कर दिया है और ठेकेदार को साफ शब्दों में हिदायत भी दे दी।
बता दें कि सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाकर लंबे समय से श.राब ठेका चला रहे संचालकों को कानून से डर नहीं लगता। यही वजह है कि वह पैसे का रौब दिवाकर सरेआम नियमों को अपने पैरों तले रौदते हैं। ताजा मामला यमुनानगर जिले के फैजपुर गांव के पास अवैध ठेके का है। श.राब ठेकेदार ने नियमों के मुताबिक तो ठेका 200 मीटर की दूरी पर रखा है लेकिन उस ठेके को जंग खा गया है.मोटी कमाई करने के चक्कर ठेकेदार ने हाईवे के पास ही 2 ठेके खोल दिए ताकि ग्राहक हाईवे किनारे बने श.राब ठेके की तरफ आकर्षित हो। श.राब ठेकेदार का काम भी अच्छा चल रहा था। गांववाले श.राब ठेके का विरोध कर चुके थे। लेकिन शराब ठेकेदार को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। जैसे ही यह खबर सीएम फ्लाइंग अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो टीम ने तुरंत एक्साइज विभाग को सूचित किया और मौके पर बुलाकर पहले तो स्टॉक की जांच कराई और उसके बाद गेट पर ताला लगाकर उसे सीज़ कर दिया।
एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर का कहना ये 
 एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सैनी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि  ठेकदार नियमों की सरेआम उल्लंगना कर रहा है। श.राब ठेके को फिलहाल सीज़ कर दिया है और श.राब ठेकेदार को निर्धारित की गई ठेके की जमीन पर ठेका चलाने की हिदायत दी है,लेकिन जब तक ठेका जगह पर चलाया जाता तब तक यह सीज़ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here