Home Haryana गंदे पानी का बना तलाब… लोग हो रहे परेशान, शिकायत करने...

गंदे पानी का बना तलाब… लोग हो रहे परेशान, शिकायत करने पर भी नहीं मिला समाधान

143
0
बल्लभगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- बल्लभगढ़ ऊंचा गांव से शाहुपुरा रोड पर पिछले काफी दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है,जिसको लेकर लोगों में खासा रोष  है ।यहां से एक दर्जन से ज्यादा गांव  के लोग अपने कामों के लिए आए दिन आवाजाही करते हैं लेकिन उनको गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है ।
बता दें कि  करोड़ों की लागत से यहां पर रोड का निर्माण कराया गया था,लेकिन गंदे पानी की निकासी न होने के कारण सारा का सारा पानी रोड पर जमा हो जाता है.इस गंदे पानी में से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का यहां से आना-जाना दुभर  हो गया है ।इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन उसके बावजूद भी इसका कोई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमेंटेड रोड तो बनाया गया,लेकिन लोगों ने अपने घरों को ऊंचा उठा लिया और दोनों तरफ जो नाली बनी हुई है वह कच्ची है जिसके कारण नालियों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here